साहिबगंज, अक्टूबर 7 -- Sahibganj News: बोरियो-बरहेट मुख्य पथ के तेलो गांव के पास अनियंत्रित होकर बाइक दुघर्टनाग्रस्त हो गयी। दुघर्टना में गौरव पंडित पिता अशोक पंडित उम्र 35 मिर्जाचौकी निवासी घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गौरव पंडित मिरजाचौकी से बाबूपुर (बरहेट) अपने बहन के घर जा रहा था। तेलो के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुघर्टनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में बाइक सवार मिरजाचौकी निवासी गौरव पंडित बुरी तरह घायल हो गएI घटना की सूचना मिलते हीं बोरियो थाना के एएसआई जिया लाल किस्कू घायल को बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया। मौके पर उपस्थित डॉ. चंदन कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर अवस्था में घायल अशोक को हाई सेंटर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...