Sahibganj News: बाइक के धक्के से वृद्ध महिला घायल
साहिबगंज, अगस्त 12 -- Sahibganj News: तीनपहाड़। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बुधहटिया में बाइक के धक्के से एक वृद्ध महिला घायल हो गयी। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सलबन्नी गांव की उज्ज्वला बेवा(60) अपने घर से हटिया सौदा करने जार ही थी । इसी दौरान बुध हटिया के पास बाइक चालक ने पीछे से धक्का मार दिया। इससे कमर में चोट आई और वह घायल हो गयी। बाइक चालक को भी आंशिक चोट लगी है। ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों को उठाकर राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। तीनपहाड़ थाना के एएसआई उमेश उपाध्याय मौके पर पहुंच बाइक जब्त कर थाना ले आए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: एसएच-95 पर दो बाइकों की टक्कर, महिला समेत तीन जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.