साहिबगंज, सितम्बर 2 -- Sahibganj News: उधवा - राजमहल मुख्य मार्ग पर लखीपुर के पास बुधवार को बाइक चालक के धक्के से एक छात्रा घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार फुलवरिया निवासी कुतुबुद्दीन शेख की पुत्री अज्जू खातून (15) पैदल अपने घर से स्कूल जा रही थी।उसी दौरान सामने से आ रहे प्यार पूर निवासी बाइक चालक मोहीत शेख अनियंत्रित होकर छात्रा को धक्का मार दिया जिससे दोनों बीच सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को परिजनों एवं राहगीरों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर के द्वारा इलाज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...