Sahibganj News: बाइक अनियंत्रित होकर नाले में घुसी, पति-पत्नी व बच्ची घायल
साहिबगंज, अक्टूबर 9 -- Sahibganj News: तीनपहाड़। थाना क्षेत्र के लालवन स्थित टीवीएस शोरूम के पास गुरुवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कीचड़ भरे नाले में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी व उनकी बच्ची घायल हो गए। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार करणपुरातो की ओर से एक दम्पति व बच्ची बाइक पर सवार होकर तीनपहाड़ होते हुए बरहरवा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान लालवन टीवीएस शोरूम के पास अचानक जानवर सामने आ जाने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे स्थित कीचड़ भरे नाले में जा घुसी। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच, नाले में फंसी बाइक को बाहर निकाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.