Sahibganj News: बांग्ला सावन शुरू होते ही कांवरियों का पहुंचना शुरू
साहिबगंज, जुलाई 18 -- Sahibganj News: बरहेट । बांग्ला सावन 18 जुलाई से शुरू हो गया है। सावन की शुरुआत के साथ ही शिवगादी धाम में कांवरिये और श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचने लगे हैं। बांग्ला सावन की शुरुआत के साथ ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई है । शिवगादी मंदिर प्रबंध समिति के मुताबिक भक्तों की सुविधा के लिए इसबार मंदिर परिसर में व्यापक इंतजाम किए गए हैं । कांवरियों के लिए प्राथमिक उपचार, दवाइयां और गर्म पानी की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व सुविधा के दृष्टि से भीड़ को नियंत्रित करने और सुचारू रूप से दर्शन के लिए प्रबंध समिति ने अलग-अलग स्नानगृह, अस्थाई शौचालय और कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था तैयार की है । यह भी पढ़ें- Bokaro News: सावन की आहट के साथ शिवमय हुआ बोकारो, पहली सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.