साहिबगंज, अक्टूबर 26 -- Sahibganj News: साहिबगंज। बरहेट में प्रस्तावित हेलीपैड निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा। डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करते हुए नियमानुसार कार्य शुरू कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि यदि ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जाता है, तो स्थिति के अनुरूप नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यह निर्देश डीसी दीपक कुमार दूबे ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को दिया है। बैठक में एसपी अमित कुमार सिंह व डीएफओ प्रबल गर्ग मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में साहिबगंज सदर अस्पताल में सीसीटीवी कैमरों की मरम्मति कराने तथा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। यह भी प...