साहिबगंज, जुलाई 21 -- Sahibganj News: बरहेट । बरहेट बाजार की सड़कों पर नियमों की अनदेखी कर गलत तरीके से वाहन पार्किंग करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने अभियान शुरू किया है। ऐसे वाहन को जब्त कर मोटरगाड़ी अधिनियम के तहत रिपोर्ट कर नौ पार्किंग का चालान काटा जा रहा है। दरअसल,बरहेट बाजार में अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इसके पीछे जहां-तहां वाहन खड़ा कर देना माना जाता है। लोगों को भी आवागमन के दौरान जाम लगने से परेशानी होती है । शुक्रवार को बरहेट हाट के सामने एसबीआई शाखा के पास लगे बाइक को जब्त कर पुलिस थाना ले आई । थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया ने कहा कि कोई भी वाहन चालक सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सड़कों पर चलें । वाहन चालक सड़कों पर गलत तरीके से पार्किंग न करें । अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।फोटो 15, बरहेट बाजार में जहां-तहां व...