साहिबगंज, अगस्त 6 -- Sahibganj News: बरहेट। सीएचसी परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित लघु रक्तदान शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया। मौके पर चार युवाओं ने रक्तदान किया। प्रमुख ने कहा कि रक्त की कमी के कारण किसी भी मरीज को परेशानी नहीं होनी चाहिए । उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। मौके पर डॉक्टर जियाउर रहमान, डॉक्टर संतोष टुडू,झामुमो प्रखंड सचिव मुजीबुर रहमान,जिला परिषद सदस्य जेठा मुर्मू, छवि हेम्ब्रम, समदा सोरेन, राकेश बेसरा आदि मौजूद थे। फोटो 5, शिविर में रक्तदान करते हुए।

अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक बरहेट । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में गुरुवार को अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक प्रमुख सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अस्पताल...