Sahibganj News: बरहरवा-पाकुड़ मुख्य पथ पर गिरा पुराना पीपल पेड़
साहिबगंज, जुलाई 11 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहरवा-पाकुड़ मुख्य पथ पर लबदा गांव के पास शुक्रवार को सड़क किनारे स्थित एक पुराना पीपल का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया । सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। उधर,घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। संयुक्त प्रयास से पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया गया। उसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने समय रहते सड़क से पेड़ हटाकर आवागमन बहाल कराने में प्रशासन का सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.