Sahibganj News: बरमसिया मोड़ पर दो बाइक में आमने सामने की टक्कर, तीन घायल, एक रेफर
साहिबगंज, अक्टूबर 26 -- Sahibganj News: बरहेट l बरहेट थाना क्षेत्र के बरमसिया मोड़ के पास रविवार को दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. तौसीफ आजम ने उनका प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल इकरामुल अंसारी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायलों में बरहेट थाना क्षेत्र के खेरवा गांव निवासी इकरामुल अंसारी (30), धोबडीहा गांव काअगस्त बेसरा(18) तथा बोरियो थाना क्षेत्र के तेलो गांव का साइमन मरांडी(22) है। मिली जानकारी के अनुसार, इकरामुल अंसारी अपने एक साथी के साथ बाइक से बरहरवा में काम करने के बाद बरहेट लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से बरहेट से रघुनाथपुर जा रही दूसरी बाइक से बरमसिया मोड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.