Sahibganj News: बच्चा को नहीं देखने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा
साहिबगंज, सितम्बर 1 -- Sahibganj News: साहिबगंज। सदर अस्पताल में मंगलवार की रात करीब साढ़े सात बजे एक बच्चे का कथित रूप से नहीं देखने पर परिजनों ने हल्का हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि बच्चे को पेट में दर्द होने पर अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने दो इंजेक्शन दिये। उसके बाद भी बच्चे की सेहत में सुधार नहीं हुआ। परिजनों का आरोप था कि जब दोबारा डाक्टर से देखने के लिए कहा तो उन्होंने कथित रूप से कहा कि यहां बच्चे का डॉक्टर नहीं है, बाहर लेकर जाओ। इसपर परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बच्चा पटनिया टोला के रहने वाले रवि कुमार तांती का पुत्र कुमार यशराज(11) है। इधर, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर डॉ. शाहबाज हुसैन ने बताया कि बच्चे के परिजनों का आरोप बिल्कुल निराधार है। बच्चे को अस्पताल में अच्छी तरह से चेकअप किया गया। तुरंत इं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.