Sahibganj News: बंद घर का ताला तोड़कर चोरी,नगदी, जेवरात व महंगी साड़ियां ले उड़े चोर
साहिबगंज, अगस्त 20 -- Sahibganj News: मंडरो। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के गांधी नगर ग्राम में बीते बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर नगदी समेत सोने-चांदी के जेवरात,महंगी साड़ियां सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार पहुंचा। इसके बाद मामले को लेकर मकान मालिक शशिधर मंडल ने मिर्जाचौकी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि परिवार के सदस्य घर से बाहर थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर नगदी,सोने-चांदी के जेवरात तथा महंगी साड़ियों सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिये हैं। घटना की सूचना मिलने पर मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव ने मौके पर पहुंच छानबीन की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.