Sahibganj News: बंगाली टोले में बिपदतारिणी पूजा कल
साहिबगंज, जुलाई 17 -- Sahibganj News: साहिबगंज। शहर के बंगाली टोला दुर्गा मंदिर प्रांगण में शनिवार से दो दिवसीय मां बिपदतारिणी पूजा आयोजित होगा। जिसमें बंगाली समुदाय के लोग पूजा में शामिल होंगे। मंदिर सचिव रंजीत साह ने बताया कि भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के बाद आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाले मंगलवार और शनिवार को बिपदतारिणी पूजा मनाई जाती है। बंगाली टोला दुर्गा मंदिर में शनिवार को मां की प्रतिमा स्थापित करके देवी बिपदतारिणी की विधिवत वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजा की जाएगी। मूर्तिकार प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हुए है। वही पश्चिम बंगाल के पुरोहित सुखेंदु चटर्जी ने बताया कि मां बिपदतारिणी की पूजा में 13 प्रकार के फल, 13 प्रकार के फूल, 13 प्रकार के मिष्ठान चढ़ाया जायेगा। इस दिन 14 गांठों वाला लाल धागा हाथ में बांधा जाता है। बंगाली ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.