Sahibganj News: बंगाली टोला स्थित मकान के बाहर से स्कूटी चोरी
साहिबगंज, सितम्बर 26 -- Sahibganj News: साहिबगंज। शहर के बंगाली टोला स्थित एक मकान के बाहर से सफेद रंग की स्कूटी चोरी हो गई। इस संबंध में एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है। वायरल फुटेज में एक युवक स्कूटी ले जाते दिखाई दे रहा है। जबकि दो युवक उसके पीछे ठेला लाते हुए भी दिख रहा है। हालांकि दैनिक हिंदुस्तान वायरल इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में स्कूटी के मालिक निशांत कुमार गुप्ता ने बताया कि 24 सितंबर 2026 की रात करीब 2:30 बजे हमारे घर के बाहर से स्कूटी चोरी हुई है। दूसरे दिन सुबह इसकी जानकारी मिली। इधर, थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.