साहिबगंज, अगस्त 1 -- Sahibganj News: तीनपहाड़।मालदा मंडल के तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन के पश्चमी छोर पर बने फुट ओवर ब्रीज पर बाइक चलाने वाले चालको के विरुद्ध आरपीएफ टीम ने बीते शुक्रवार की रात्रि जांच अभियान चलाकर तीन बाइक को पकड़ चालको पर प्रति बाइक 500 रुपए जुर्माना लगाकर छोड़ा। वही आरपीएफ के आशुतोष कुमार पांडेय ने बताया यह पुल वाहन चालकों के लिए नही बल्कि आम लोगो एवम यात्रियों के पैदल आवागमन के लिए है इसमें वाहन चलाने पर कभी भी कोई बढ़ी घटना घट सकती है और पैदल पुल पर वाहन चलाना अपराध है। पहले भी कई बार वाहन चालकों को कड़ी चेतवानी देकर छोड़ा गया था वही आज वाहन चलाने पर उनके वाहन को पकड़ आरपीएफ पोस्ट लेजाया गया जहा जुर्माना लगाते हुए चलान भराकर छोड़ा गया।इस दौरान आरपीएएफ के बीएन टुडू, एमके मौर्य, अजय कुमार, रमेश कुमार, अनिल कुमार सहित अन्य मौजूद थे। ...