Sahibganj News: फार्म 6, 7 व 8 त्रुटिरहित भरने की हिदायत
साहिबगंज, अगस्त 11 -- Sahibganj News: बोरियो। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत दावा, आपत्ति, नोटिस व सत्यापन कार्य को लेकर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में बीएलओ की महत्वपूर्ण बैठक बीडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी नागेश्वर साव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बीडीओ नागेश्वर साव ने सभी बीएलओ को एसआईआर की प्रक्रिया विस्तार से समझाई। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए प्राप्त फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 को पूरी तरह त्रुटिरहित भरना है। किसी भी प्रकार की गलती न हो इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने बीएलओ को दावा-आपत्ति प्राप्त करने, नोटिस का वितरण और घर-घर जाकर सत्यापन कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एसआईआर को लेकर उपायुक्त ने बीएलओ के साथ की ऑनलाइन समीक्षा बै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.