Sahibganj News: फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चसगामा में रात्रि रक्तपट संग्रह
साहिबगंज, अक्टूबर 27 -- Sahibganj News: बोरियो। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरियो के आयुष्मान आरोग्य मंदिर चसगामा के अंतर्गत सोमवार की रात को चसगामा गांव में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर रात्रि रक्तपट संग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 20 वर्ष से अधिक उम्र के 73 लोगों का रात 10 बजे से 12 बजे तक रक्तपट संग्रह किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को फाइलेरिया बीमारी के फैलने के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जिससे बचाव के लिए जागरूकता और समय पर जांच जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों से जांच में सहयोग करने तथा बीमारी से बचाव के प्रति सजग रहने की अपील की। मौके पर एमटीएस मनोहर पंडित, पिरामल स्वास्थ्य के पीओसीडी सिंकू कुमार ठाकुर, लैब टेक्नीशियन मिठू कुमार, ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.