Sahibganj News: फरक्का-तिलडंगा के बीच रैल ट्रैक धंसा, तीन ट्रेन रद्द, यात्री परेशान
साहिबगंज, सितम्बर 3 -- Sahibganj News: साहिबगंज। तिलडांगा और न्यू फरक्का के बीच अप लाइन पर जमीन धंसने की वजह से गुरुवार को मालदा लोकल समेत तीन ट्रेन रद्द रही। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कोई मालदा, तो कोई भागलपुर इलाज के लिए जाने के लिए घर से निकला। लेकिन स्टेशन पहुंचने पर पता चला कि ट्रेन रद्द है। ऐसे में मरीज तबके लोगो को काफी परेशानी हुई है। मालदा से मिली जानकारी के अनुसार 53434 बरहरवा-आजिमगंज पैसेंजर, 53029 आजिमगंज-भागलपुर पैसेंजर, 63401 साहिबगंज-मालदा टाउन पैसेंजर 63402 मालदा टाउन-साहिबगंज पैसेंजर रद्द रही। यह भी पढ़ें- फरक्का में धंसा रेलवे ट्रैक, पाकुड़ रूट की ट्रेनें प्रभावित; 6 डायवर्ट, 4 विलंबित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.