Sahibganj News: फंदे से लटका मिला युवक का शव,जांच
साहिबगंज, अगस्त 29 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहड़वा थाना क्षेत्र के बरहरवा-फरक्का मुख्य पथ स्थित काहरपाड़ा के पास शनिवार सुबह एक घर में युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान काहरपाड़ा के शाहबाज शेख (19) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बरहड़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू की।
घटनास्थल की जानकारी प्रारंभिक जांच के क्रम में पुलिस को पता चला है कि शाहबाज पिछले तीन-चार सालों से बड़े वाहनों की देखभाल का काम करता था। काम के सिलसिले में वह रात में घटनास्थल के पास ही सोता था। शुक्रवार रात भी वह वहीं मौजूद था। उधर, शनिवार की सुबह करीब सात बजे एक महिला फूल तोड़ने के लिए वहां पहुंची। इसी दौरान उसने युवक का शव फंदे से लटका देखा और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर बरहरवा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.