Sahibganj News: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का स्वागत
साहिबगंज, अक्टूबर 15 -- Sahibganj News: राजमहल। राजमहल अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुभाष का बुधवार को संघ भवन में स्वागत किया । बतौर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगदान के बाद राजमहल कैम्प कोर्ट में पहली बार उनका आगमन हुआ था। मौके पर संघ के अध्यक्ष मणिलाल मंडल एवं वरिष्ठ अधिवक्ता बिंदेश्वरी प्रसाद साह ने बुके भेंटकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुभाष का स्वागत किया । मौके पर कई न्यायिक अधिकारी व अधिवक्तागण मौजूद थे। उपरोक्त जानकारी संघ के अध्यक्ष मणिलाल मंडल व सचिव निरंजन कुमार सरकार ने संयुक्त रूप से दी है। फोटो 15, स्वागत समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समेत अन्य न्यायिक अधिकारीगण।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.