साहिबगंज, सितम्बर 16 -- Sahibganj News: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 2.0 के तहत आवास प्लस 2.0 सर्वे-2024 के आधार पर तैयार स्थायी प्रतीक्षा सूची को ग्रामसभा से अनुमोदन के बाद सार्वजनिक कर दिया गया है।

सूचना का विवरण बीडीओ सन्नी कुमार दास ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर स्वीकृत व अस्वीकृत दोनों श्रेणियों के लाभुकों की सूची प्रखंड की सभी पंचायतों के पंचायत भवन व पंचायत सचिवालय में चस्पा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि संबंधित पंचायत के ग्रामीण पंचायत भवन पहुंचकर सूची में अपना नाम और लाभुक की स्थिति की जांच कर सकते हैं।

दावा-आपत्ति प्रक्रिया सूची में नाम, पात्रता अथवा लाभुक की स्थिति को लेकर आपत्ति होने पर निर्धारित अवधि में दावा-आपत्ति दर्ज करायी जा सकती है। पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं होने या किसी लाभुक का न...