साहिबगंज, अगस्त 18 -- Sahibganj News: साहिबगंज। सावन मास में मनसा पूजा कई स्थानों पर भव्य स्तर पर होती है। शहर व इसके आसपास के इलाकों में माता मनसा की पूजा कई स्थानों पर शुरू हो गई है। शहर के भी कई स्थानों पर मां मनसा पूजा यानि बिषहरी पूजा का आयोजन होता है। शहर के पोखरिया टाउन हॉल के पीछे हनुमान नगर में भी माता की भव्य प्रतिमा स्थापित कर मनसा पूजा का आयोजन किया गया। बीते रात मुख्य पूजा का आयोजन किया गया। बुधवार को प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा। वही कुछ मनसा मां के भगत बीते सोमवार से ही आगामी सावन पूर्णिमा पर मनसा पूजा करने के लिए विधि विधान प्रारंभ कर दिये है। यह भी पढ़ें- Dumka News: मनसा पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर सावन पूर्णिमा पर शहर के करीब एक दर्जन स्थान पर विषहरी पूजा का आयोजन होता है। लोहंडा रोड, गुल्लीभट्ठा, रसुलपुर दहला, झरना ...