साहिबगंज, अगस्त 28 -- Sahibganj News: साहिबगंज। सावन पूर्णिमा पर शहर के कई स्थानों पर शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ विषहरी पूजा हुई। शहर के गुल्लीभट्ठा बड़ी विषहरी पूजा समिति के अलावा झरना कॉलोनी, रसुलपुर दहला, काटरगंज, लोहंडा, जिरवाबाड़ी में विषहरी पूजा शुक्रवार को हुई। इसे लेकर गुल्लीभट्ठा, झरना कॉलोनी, रसुलपुर दहला आदि स्थानों पर विषहरी माता की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई थी। गुल्लीभट्ठा बड़ी विषहरी स्थान के माता के भगत किसन ने बताया की हलांकि विषहरी पूजा को लेकर विविध अनुष्ठान बीते करीब एक सप्ताह आदि से चल रहे हैं। मुख्य अनुष्ठान सावन पूर्णिमा पर शुक्रवार की देर शाम से शुरू होकर देर रात्रि तक पूजन आदि होते रहे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सेवायत के साथ श्रद्धालुओं ने की गांव की परिक्रमा इसे लेकर अधिकांश पूजन स्थलों पर श्रद्धालुओं की अच्छी...