साहिबगंज, अगस्त 11 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड स्तरीय पुस्तकालय समिति की बैठक सोमवार को बीडीओ नागेश्वर साह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पुस्तकालय की वर्तमान व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा करते हुए इसके सुचारू एवं बेहतर संचालन पर चर्चा की गई। इस दौरान पुस्तकालय कर्मियों के वेतन भुगतान, वाई-फाई रिचार्ज, पुस्तकालय के आय-व्यय तथा छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में संतोष कुमार, रिजवान अंसारी, बमबम कुमार, प्रो. कुलेश ठाकुर सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...