Sahibganj News: प्रखंड कार्यालय सभागार में पीडीएस दुकानदारों के साथ समीक्षा बैठक
साहिबगंज, अगस्त 6 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुभाष कुमार की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के दुकानदारों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की चर्चा बैठक में खाद्यान्न वितरण की स्थिति, ई-केवाईसी, समय पर राशन वितरण, लाभुकों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन तथा सरकार के निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई। एमओ सुभाष कुमार ने सभी पीडीएस दुकानदारों को निर्धारित समय पर पारदर्शिता के साथ राशन वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र लाभुक को बिना किसी भेदभाव के समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.