साहिबगंज, अगस्त 27 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के महाजन टोली वार्ड नंबर 2 में स्थित प्यारेलाल राधाकृष्णन ठाकुरबाड़ी में वर्ष 1913 से लगातार झूलन महोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम से प्रत्येक मनाया जाता है। झूलन उत्सव की तैयारी को लेकर मंदिर कमेटी जोर-जोर से तैयारी में जुटे हुए हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: तीन दिवसीय झूलन मेले के लिए राधा-कृष्ण का झूलन दरबार तैयारत्योहार की तैयारी मंदिर कमेटी के द्वारा इस वर्ष राधा कृष्ण जी के दो आकर्षक अलग-अलग झांकी कलाकारों के द्वारा बनाया जा रहा है। जो कार्य लगभग अंतिम चरण में है। मंदिर के मुख्य पुरोहित जनार्दन उपाध्याय ने बताया कि सन 1913 ई. से लगातार मंदिर में झूलन उत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि झूलन यात्रा श्रावण (अगस्त) के महीने में, शुक्ल पक्ष (एकादशी) के...