Sahibganj News: पेंशन फर्जीवाड़ा में चार लाभुकों ने लौटाई राशि, 14 हजार रुपये की रिकवरी
साहिबगंज, नवम्बर 2 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड में हुए फर्जीवाड़ा मामले में प्रशासन की ओर से रिकवरी की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में सोमवार को बिशनपुर पंचायत के चार लाभुकों ने एसएसएसओएपीएस के तहत कथित रूप से अनुचित तरीके से प्राप्त पेंशन की राशि वापस कर दी। इन चारों लाभुकों से कुल 14 हजार रुपये की वसूली की गई। बताया जाता है कि बोरियो प्रखंड में पेंशन योजना के तहत अपात्र लोगों ने गलत तरीके से पेंशन का लाभ लेने का मामला सामने आया था। इसके बाद बीते जून महीने में बोरियो थाना में बीडीओ नागेश्वर साव ने दो कम्प्यूटर ऑपरेटर सहित कई अज्ञात विचौलियों के विरूद्ध केस दर्ज कराया था। संबंधित लाभुकों से राशि वापस कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी कड़ी में बिशनपुर पंचायत के चार लाभुकों ने राशि जमा कराई। प्रशासन की इस कार्रवाई से पेंशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.