Sahibganj News: पेंशन फर्जीवाड़ा मामले में पंचायत समिति सदस्य समेत दो गिरफ्तार
साहिबगंज, अगस्त 27 -- Sahibganj News: बोरियो/बरहेट। पेंशन फर्जीवाड़ा मामले में बोरियो थाना पुलिस ने पंचायत समिति सदस्य ईरशाद अली को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त बोरियो संथाली निवासी है। उपरोक्त जानकारी बोरियो थाना प्रभारी रोहित कुमार ने दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पेंशन फर्जीवाड़ा मामले में पुलिस को ईरशाद अली की तलाश थी। गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। उधर,बरहेट थाना पुलिस पुलिस ने तलबड़िया के सोनू कुमार साह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सोनू के पास से कई लाभुकों के एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक समेत अन्य बैंकिंग दस्तावेज बरामद हुए हैं। यह भी पढ़ें- 72 घंटे के पुलिस रिमांड पर दो से पूछताछ बरामद दस्तावेजों की जांच की जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.