साहिबगंज, सितम्बर 6 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी नारायणपुर पंचायत के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। पानी बढ़ने के साथ ही ग्रामीणों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। चार नंबर कॉलोनी में करीब 60 से 70 परिवारों के घरों में पानी भर जाने से आवागमन नाव के सहारे हो रहा है। वहीं, तीन नंबर कॉलोनी के करीब 30 परिवार भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। यह भी पढ़ें- नाथनगर में बाढ़ से मची तबाही, नौ पंचायत की करीब 60 हजार से अधिक लोग हुए प्रभावितपशु चारा संकट बाढ़ के पानी के साथ ग्रामीणों के सामने पशु चारा का संकट भी गहरा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ का पानी घुसने से रखा गया पशुचारा भीनष्ट हो गया है,अब मवेशियों को खिलाने के लिए चारा जुटाना उनके लिए बड़ी चुनौती ...