साहिबगंज, अक्टूबर 19 -- दुर्गा पूजा पर यातायात व्यवस्था में बदलाव Sahibganj News: साहिबगंज। दुर्गा पूजा की नवमी एवं दशमी को लेकर पूजा पंडालों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से वाहनों के परिचालन के रूट में तब्दीली की है। पूजा पंडाल के पहले मुख्य सड़क पर कई जगह पर ड्रॉप गेट बनाए गए हैं, ताकि वाहनों के परिचालन पर नियंत्रण रखा जा सके । नगर थाना क्षेत्र के ग्रीन होटल मोड़ से आगे बड़ी दुर्गा मंदिर के पहले ही टोटो चालकों को गली से टोटो व बाइक ले जाने का निर्देश जारी किया गया है। टोटो चालक सीधे कुलीपाड़ा गाली से होकर बड़तल्ला स्ट्रीट तक निकलती है। इससे मंदिर के आसपास भीड़ की समस्या उत्पन्न नहीं होगी। उधर,चौक बाजार के मुख्य सड़क मंदिर से निकट भी चार चक्का व टोटो को रोक दिया गया है। दहला दुर्गा मंदिर के पहले गर...