Sahibganj News: पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
साहिबगंज, अगस्त 12 -- Sahibganj News: साहिबगंज। मुफस्सिल थाना पुलिस ने अलग-अलग जगह से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडे ने बताया कि मुफस्सिल थाना में अप्रैल माह में मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि मोहम्मद नजरूल व मोहम्मद मुदस्सर को गिरफ्तार किया गया। उधर,बीते 9 अगस्त को हुए मारपीट के एक अन्य मामले में दर्ज केस में मनारूल कालू को गिरफ्तार किया गया है। इसी क्रम में स्थाई वारंटी शेख सुलेमान को गिरफ्तार किया गया है। चारों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.