साहिबगंज, अक्टूबर 6 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहरवा पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में बरहरवा, कोटालपोखर एवं रांगा थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग की। बैठक में तीनों थाना क्षेत्रों में दर्ज आपराधिक मामलों, लंबित कांडों, वारंट निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई।आगामी दुर्गापूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष चर्चा हुई। मौके पर बरहरवा थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव, रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार एवं कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Khagaria News: आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय यह भी पढ़ें- Bagaha News: 'कांडों के निष्पादन व गंभीर मामलों में करें कार्रवाई' यह भी पढ़ें- Jahanabad New...