Sahibganj News: पीएमयू स्टेट टीम ने किया स्कूलों का निरीक्षण
साहिबगंज, अगस्त 14 -- Sahibganj News: बोरियो। शिक्षा विभाग की पीएमयू स्टेट टीम ने शुक्रवार को यूएमएस गौरीपुर विद्यालय का अनुश्रवण किया। टीम के तन्मय कुमार ने विद्यालय पहुंच कर विद्यालय में आरबीएसके के तहत बच्चों के स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का अनुश्रवण किया। श्री तन्मय कुमार ने स्वास्थ्य जांच कर रहे चिकित्सकों से जानकारी ली। चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कक्षा सात एवं आठ के छात्र-छात्राओं से स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान एवं अन्य कार्यक्रमों के बारे में पूछताछ की। स्टेट टीम ने विद्यालय में संचालित एमडीएम का भी अनुश्रवण किया। मौके पर बीइइओ तरूण कुमार घाटी, एचएम अगनेश सोरेन, वीरेन्द्र कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार गुप्ता, डॉ. सुदामा साह व एएनएम रेजिना सोरेन आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.