साहिबगंज, सितम्बर 28 -- Sahibganj News: साहिबगंज। शहर के मुक्तेश्वर धाम समेत आसपास के गंगा घाटों पर पितृ पक्ष के तीसरे दिन सोमवार को लोगों ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति व उनकी तृप्ति के लिए पुरोहितों के देखरेख में विधि विधान से तर्पण किया। पितृ पक्ष पर जरूरतमंदों को भोजन, कौआ व अन्य जीवों को भोजन अपने सामर्थ्य के अनुसार करना शुभ माना गया है। पुरोहितों के मुताबिक श्रद्धा से पितरों के निमित्त किया गया कर्म ही श्राद्ध है। पितृ पक्ष का मूल भाव इसी श्रद्धा में निहित है। यदि किसी पूर्वज की मृत्यु तिथि की जानकारी नहीं हो तो सर्वपितृ अमावस्या को उनके निमित्त तर्पण कर सकता है। यह भी पढ़ें- पितृपक्ष के पहले दिन पूर्वजों को जल तर्पण करने के लिए जुटे लोग नदी व तालाब किनारे यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर : गंगा तट पर पितरों के तर्पण को पहुं...