साहिबगंज, अक्टूबर 4 -- Sahibganj News: साहिबगंज/बरहड़वा/बोरियो/उधवा। माताओं ने अपने पुत्र के दीर्घायु , स्वस्थ व सुखमय जीवन की कामना को लेकर जिउतिया व्रत शनिवार को रखा। शनिवार को व्रती माताओं ने निर्जला उपवास रखा और प्रदोष काल यानि संध्या समय विधि विधान के साथ जिउतिया पूजन किया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: संतान की दीर्घायु की कामना में माताओं ने रखा निर्जला उपवासजिउतिया व्रत की विधि मौके पर व्रतियों ने बांस के डलिया व अन्य पात्र आदि में विविध प्रकार के फल, नवैद्य, मिष्टान्न, पकवान आदि सजाया और फिर भगवान जिमूतवाहन की अराधना की और अपने पुत्र व परिवार के सदस्यों के सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ आदि की कामना की। मौके पर व्रतियों ने भगवान जिमूतवाहन की कथा का भी श्रवण किया। वही निर्जला उपवास के बाद देर शाम को व्रतियों ने स्थानीय गंगा घाट पर स्नान आदि...