साहिबगंज, जुलाई 9 -- Sahibganj News: साहिबगंज। झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर साहिबगंज नगर परिषद के कर्मचारी अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को हड़ताल किया। हड़ताल में नगर परिषद के करीब 130 कर्मचारी शामिल हुए। मौके पर कर्मियों ने मांगों को लेकर कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। धरना का नेतृत्व शिव कुमार हरि ने किया। हालांकि नप कर्मियों ने आज से बेमियादी हड़ताल शुरू किया था। इससे पहले नप के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने हड़ताली कर्मियों को वार्ता कर समझाने का प्रयास किया। लेकिन कर्मियों ने नहीं मानकर पुन: धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इनकी मांगों में डे एनयूएलएम शाखा के कर्मियों के लंबित वेतन का भुगतान जल्द करने, नप के सभी कर्मियों का भुगतान समय पर करने, सेवानिवृत्त कर्मियों के उपदान की राशि सेवानिवृत्त ...