साहिबगंज, अक्टूबर 29 -- Sahibganj News: साहिबगंज। मुफस्सिल थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पांच देसी कट्टा व एक देसी बंदूक को बरामद किया है। दोनों मामलों में कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीते 28-29 अक्टूबर की रात को महोदवगंज स्थित मुस्लिमटोला स्थित एक घर पर छापेमारी कर चार देसी कट्टा व एक देसी बंदूक के अलावा एक जिंदा कारतूस व गोली का खोखा बरामद किया है। इस मामले में एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। इस घटना से पहले बीते बुधवार की रात को पेट्रोलिंग के क्रम में मुफस्सिल थाना पुलिस ने महादेवगंज डीबीएल गंगा पुल के पास संदेह पर दो युवक को रोककर जांच की तो उसके पास से एक देसी कट्टी बरामद हुआ। एक वरीय पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि आज दोपहर को प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

ह...