Sahibganj News: पहाड़िया बच्चे को धक्का मारने वाले ट्रैक्टर की पहचान, केस
साहिबगंज, जुलाई 8 -- Sahibganj News: साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के महादेवगंज के मारीकुटी पहाड़ पर छह साल के पहाड़िया बच्चे को धक्का मारकर फरार हो जाने वाले ट्रैक्टर की पहचान जिरवाबाड़ी पुलिस ने कर ली है। ट्रैक्टर व चालक दोनों पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ट्रैक्टर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोदरजन्ना के किसी व्यक्ति का बताया गया है। हालांकि इस मामले में जिरवाबाड़ी थाना पुलिस जांच में जुटी है। कुछ लोगों से पूछताछ भी किया गया है। थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि घटना के बाद आसपास के इलाके घेराबंदी कर ट्रैक्टर को घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद कर लिया है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्यवाही की जा रही है। बीते सोमवार को मारीकुटी पहाड़ से नीचे पत्थर लाद कर तेज गति में ट्रैक्टर उतर रहा था। उसी दौरान छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.