Sahibganj News: पल्स पोलियो अभियान की सफलता पर बरहड़वा में प्रशिक्षण शिविर
साहिबगंज, अक्टूबर 26 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। पल्स पोलियो अभियान 2026 के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को सीएचसी सभागार बरहरवा में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सरिता टुडू की अध्यक्षता में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सभी सुपरवाइजर एवं सब डिपो होल्डर शामिल हुए। बरहरवा प्रखंड क्षेत्र में आगामी 22 से 24 नवंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान की तैयारी को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी सुपरवाइजर को आगामी तीन नवंबर तक माइक्रोप्लान कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी सुपरवाइजर अपने टीकाकर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर माइक्रोप्लान को अद्यतन करें, ताकि समय पर समेकित कर जिला कार्यालय को भेजा जा सके। प्रशिक्षण शिविर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.