Sahibganj News: पति ने लोहे के रॉड से पत्नी पर किया वार, केस
साहिबगंज, सितम्बर 8 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र के जामनगर की सानतोना देवी ने अपने पति पर कथित रूप से नशे के हालत में मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए राजमहल थाना में केस किया है। पुलिस को बताया है कि बीते चार सितंबर की सुबह करीब आठ बजे वह अपने घर में घरेलू काम कर रही थी। इसी दौरान उसका पति नगर दीप मंडल कथित तौर पर नशे के हालत में घर पहुंचा और उनके साथ विवाद करने लगा। पत्नी ने आरोप लगाया है कि पति ने जान मारने की नीयत से लोहे के रॉड से हमला कर घायल कर दिया। इसबीच थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि प्राप्त शिकायत पर केस दर्ज दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.