साहिबगंज, अक्टूबर 8 -- Sahibganj News: पतना। रांगा थाना के पतना चौक विदेशी शराब दुकान के पास से एक अज्ञात व्यक्ति का शव गुरूवार की सुबह बरामद हुआ है। आस पास लोगों द्वारा शव होने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंच शव को कब्जे में लेकर राजमहल शीतगृह भेज दिया गया है। मृत व्यक्ति का उम्र करीब 30-35 साल बताया जा रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि पुलिस शव के शिनाख्त के लिए राजमहल शीतगृह में रखा है, आस पास गांव व जिले के विभिन्न थाना से संपर्क कर उनके फोटो साथ पहचान कराने में जुटे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...