साहिबगंज, सितम्बर 5 -- Sahibganj News: पतना। अंचल क्षेत्र के मजडीहा गांव में एक राशन दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया। जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर मजडीहा के संजय ठाकुर के राशन दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। देखते ही देखते दुकान में रखे चावल, दाल, खाद व अन्य राशन समान जल गया। वहीं दुकान से सटे रूम में रखे पलांग, सिलाई मशीन, कपड़, दो बैट्री, इनवार्टर व अन्य दस्तावेज भी जल गया। मकान भी आग से क्षतिग्रस्त हुआ है। इधर, दुकानदार संजय ठाकुर ने बताया की अगलगी में लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि मुआवजा के लिए सीओ को आवेदन दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...