Sahibganj News: पंकज मिश्रा ने मुक्तेश्वर धाम घाट पर किया तर्पण
साहिबगंज, अक्टूबर 4 -- Sahibganj News: साहिबगंज। पितृ पक्ष के आठवें दिन शनिवार को शहर के मुक्तेश्वर धाम (बिजली घाट) पर लोगों ने अपने पूर्वजों को जलार्पण किया। मौके पर झामुमो केंद्रीय सचिव व प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने भी विधि विधान से तर्पण कर अपने दिवंगत माता-पिता को जलार्पण किया। दरअसल, सुबह से ही गंगा घाट पर पुरोहितों की देखरेख में विधि विधान से लोगों ने तर्पण किया। पंडितों के अनुसार स्कंद पुराण में पितृ पक्ष के बारे में कहा गया है कि आश्विन मास की प्रतिपदा तिथि से लेकर अमावस्या तक पितृगण पितृलोग से पृथ्वीलोक पर आते हैं। इस दौरान पितृपक्ष के 15 दिनों में हर दिन कुश हाथ में लेकर पितरों के नाम से जल व तिल हाथ में लेकर जलांजलि देना चाहिए। फोटो 15, मुक्तेश्वर धाम घाट पर तर्पण करते लोग।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.