Sahibganj News: न्याय के साथ विकास की पहल, लाभुकों को मिली योजनाओं की सौगात
साहिबगंज, सितम्बर 3 -- Sahibganj News: बरहेट। प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को विधिक जागरुकता सह जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मौके पर बीडीओ अंशु कुमार पांडेय , प्रखंड के अन्य पदाधिकारी, कर्मी , मुखिया सेलिना हांसदा सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुक मौजूद थे। कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच आवश्यक दस्तावेज एवं परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया, जबकि मनरेगा जीबी-राम जी योजना के तहत लाभुकों के बीच जॉब कार्ड का वितरण किया गया। वहीं, अबुआ आवास योजना के तहत नवनिर्मित आवास का लाभ पाने वाले लाभुकों को उनके घरों की चाबी सौंपी गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.