Sahibganj News: नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच, टीबी के प्रति किया गया जागरुक
साहिबगंज, नवम्बर 2 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। टीबीएमजेए परियोजना के तहत सोमवार को प्रखंड के तेलो पंचायत के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में नि:शुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार, डॉ. विवेक भारती, तेलो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बाबू लाल हेम्ब्रम ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें विभिन्न बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। शिविर में छाती का एक्स-रे, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, लंबाई, वजन, बलगम एवं बुखार की जांच बिल्कुल मुफ्त की गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव एवं समय पर उपचार कराने के महत्व की जानकारी दी। मौके पर बीपीएम व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.