साहिबगंज, अगस्त 22 -- Sahibganj News: मंडरो।झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने विद्यार्थियों के नामांकन पंजी के आंकड़ों में संशोधन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।निर्देश में कहा गया है कि विद्यार्थियों का अपार आईडी तैयार करने के लिए युडाईस प्लश एवं आधार कार्ड में बच्चों के नाम,जन्म तिथि और लिंग समेत अन्य विवरणों का एक समान होना जरूरी है।समीक्षा के दौरान कई मामलों में नामांकन पंजी और आधार के आंकड़ों में अंतर पाए जाने से आधार वैलिडेशन फेल हो रहा है,जिसके कारण विद्यार्थियों का अपार आईडी नहीं बन पा रहा है।विभाग यह भी पढ़ें- आधार-यू-डायस व अपार आईडी में बनेगी एकरूपता ने स्प...