Sahibganj News: नाबालिग लड़की लापता, तीन पर केस
साहिबगंज, नवम्बर 7 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि।थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 साल की नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में उसकी मां ने तीन लोगों पर राजमहल थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस को बताया है कि बीते छह नवंबर की अहले सुबह करीब तीन बजे उनकी पुत्री सौंच करने के लिए निकली थी । इसी दौरान वह लापता हो गई। मां ने आरोप लगाया कि पूर्व विवाद के कारण तीनों ने मिलकर उनकी बेटी को अगवा कर लिया है। उन्होंने पुलिस से नाबालिग बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। इसबीच थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: छात्रा को किया अगवा, तीन महिलाओं पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.