Sahibganj News: नाबालिक लड़की की शादी के दो माह बाद मौत पर उठे सवाल , जांच
साहिबगंज, अक्टूबर 12 -- Sahibganj News: साहिबगंज। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में फांसी लगा लेने के बाद गंभीर स्थिति में एक निजी अस्पताल में चार दिन से भर्ती नाबालिक लड़की ने रविवार की रात करीब एक बजे दमतोड़ दिया। मिर्जाचौकी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका की उम्र 15 साल बताया जा रहा है। हालांकि मृतका का प्रेम विवाह दो महीना पहले हो चुका है। मृतका के पिता ने पुत्री के पति समेत ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता का आरोप है कि बीते आठ अक्टूबर को उसकी पुत्री को ससुराल के लोगों ने फांसी में लटका दिया था। जब उसकी हालत गंभीर हो गई तो उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी पुत्री कुछ भी बोल नहीं पा रही थी। पिता का यह भी आरोप है कि दहेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.