साहिबगंज, सितम्बर 18 -- Sahibganj News: साहिबगंज। साहिबगंज मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से 19 सितम्बर को शाम 06.30 बजे से नागरिक अभिनंदन सह सम्मान समारोह का स्थानीय उत्सव बैंक्वेट हॉल में होगा। उपरोक्त जानकारी साहिबगंज मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष नवीन भगत ने दी है। उन्होंने बताया की कार्यक्रम में भारतीय कृषि बीमा कंपनी ऑफ इंडिया लि. के बोर्ड में नॉन ऑफिसियल डायरेक्टर बने गणेश प्रसाद तिवारी, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के बोर्ड में नॉन ऑफिसियल डायरेक्टर बने महेन्द्र पोद्दार एवं फेडरेशन झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संताल परगना के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित होने वाले आकाश पांडे का अभिनंदन-स्वागत होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...