साहिबगंज, अक्टूबर 2 -- Sahibganj News: साहिबगंज। संतान के दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य, सुख समृद्धि और परिवार के मंगलकामना को लेकर शुक्रवार से तीन दिनी जीवित्पुत्रिका व्रत शुरू हो गया। व्रत के प्रथम दिन शुक्रवार को नहाय खाय व्रतियों ने किया। मौके पर शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर अहले सुबह से स्नान करने को व्रतियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्रतियों ने गंगा स्नान आदि करने के बाद पास के मंदिरों में पूजा भी किया। इसके बाद घर आकर शुद्ध सात्विक भोजन तैयार किया। भोजन में विभिन्न प्रकार की सब्जियां बनी। इनमें सतपुतिया झिंगली या अन्य झिंगली, अरबी यानि कच्चू, पोईया साग, नोनी साग आदि जरुर बनाये गये। इसके अलावा भी कई प्रकार की सब्जी बनायी गयी। व्रतियों ने भोजन तैयार करने के बाद झिंगली के पत्ता पर उसका भोग लगा कर पूजा किया। इसके बाद फिर भोजन व्रतियों व परिवार...